Shubham Computer Mungeli
जैव विविधता पर ऑनलाइन कला प्रतियोगिता

Update

9/recent/ticker-posts

जैव विविधता पर ऑनलाइन कला प्रतियोगिता


जैव विविधता पर ऑनलाइन कला प्रतियोगिता






 जैव विविधता पर ऑनलाइन कला प्रतियोगिता के नियम एवं निर्देश

प्रतियोगिता की संरचना :

प्रतियोगिता को  इन निम्नलिखित  3 वर्गों में विभाजित किया गया है:

फोटोग्राफी (सभी आयु वर्ग के लिए )

निबंध लेखन (सभी आयु वर्ग के लिए)

पोस्टर (सभी आयु वर्ग के लिए) 

एक व्यक्ति एक से अधिक  वर्ग में भाग ले सकता है

प्रतियोगिता का विषय:

  •  फोटोग्राफी प्रतियोगिता :- Amazing Biodiversity of Chhattisgarh / छत्तीसगढ़ की अद्भुत जैव विविधता
  • निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता:- जैव विविधता एवं स्थानीय चिकित्स्कीय परम्परायें  / Biodiversity and local medical traditions

 

प्रतिभागिता:

  • प्रतिभागिता को आसान एवं सुखद बनाने के लिए गूगल फार्म बनाया गया हैं । फार्म तक पहुँचने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें।
  • हिंदी के लिए
  • For English

    • अधिक जानकारी के लिए इस नंबर 88273 10701 पर व्हाट्सएप भी कर सकते हैं
    • एंट्री भेजने की अंतिम तिथि 18/05/2021 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गयी हैं, इसके पश्चात यदि कोई एंट्री आती है तो वह मान्य नहीं होगी।
    • यह  प्रतियोगिता में सिर्फ छत्तीसगढ़ निवासियों के लिए हैं ।
    • यह एक ऑनलाइन प्रतियोगिता है इसलिए सिर्फ दिए गए गूगल फॉर्म द्वारा प्राप्त एंट्रीज ही मान्य होगी ।
    • व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई एंट्री मान्य नहीं होगी।
    • जज पैनल द्वारा विजेताओं का चयन एवं निर्णय ही अंतिम होगा ।

 

प्रतियोगिता विश्लेषण प्रक्रिया:

  •  विश्लेषण प्रक्रिया दो चरणों में किया जायेगा
    •  प्रथम चरण में जो दिए गए निर्देशानुसार भेजी गयी होंगी सिर्फ उन्हें ही अगले चरण में भेजा जाएगा
    •  द्वितीय चरण में प्रत्येक चुनी गयी एंट्री का विश्लेषण छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड द्वारा किया जाएगा
    • प्रतियोगिता की सभी कैटेगरी में कोई आयुसीमा नहीं है।
    • प्रतिभागियों द्वारा भेजी गई फोटो/निबंध/पोस्टर का आंकलन प्रतिभागी की योग्यता के आधार पर होगा।
  •  तीनों वर्गों में विश्लेषण इन निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर होगा

 

  • फोटोग्राफी प्रतियोगिता:
    • प्रत्येक व्यक्ति से सिर्फ एक ही एंट्री स्वीकार की जाएगी
    • एंट्री भेजते समय अधिकतम एक ही फोटो भेजें
    • सिर्फ क्लियर फ़ोटो को ही स्वीकार किया जायेगा
    • भेजी गयी फोटो आपके द्वारा खिची गयी है यह प्रमाण देना आवश्यक है
    • फोटो "Amazing Biodiversity of Chhattisgarh" / “छत्तीसगढ़ की अद्भुत जैव विविधता” थीम के अनुसार हो
    • एंट्री पीडीऍफ़ या जेपीजी फॉर्मेट में ही भेजें

  •  निबंध लेखन प्रतियोगिता
    • प्रत्येक व्यक्ति से सिर्फ एक ही एंट्री स्वीकार की जाएगी
    • एंट्री भेजते समय सिर्फ एक ही निबंध भेजें
    • निबंध इंग्लिश या हिंदी भाषा में ही स्वीकार किया जायेगा
    • निबंध का विषय "जैव विविधता एवं स्थानीय चिकित्सकीय परम्परायें
    • "  /  “Biodiversity and local medical traditions “ होगा
    • निबंध कम से कम 1000 शब्दों का होना अनिवार्य  है
    • निबंध की एंट्री पीडीऍफ़, जेपीजी (हाथ द्वारा लिखे गए निबंध की क्लियर फोटो) या वर्ड डॉक्यूमेंट फॉर्मेट में ही भेजें  

  •  पोस्टर प्रतियोगिता
    • प्रत्येक व्यक्ति से सिर्फ एक ही एंट्री स्वीकार की जाएगी
    • एंट्री भेजते समय सिर्फ एक ही पोस्टर भेजें
    • पोस्टर का विषय "जैव विविधता एवं स्थानीय चिकित्सकीय परम्परायें" /“Biodiversity and local medical traditions “  होगा
    • एंट्री पीडीऍफ़ या जेपीजी फॉर्मेट में ही भेजें

 

प्रतियोगिता पुरस्कृत प्रक्रिया:

  • विजेताओं को निम्न रूप से पुरस्कृत किया जाएगा:
    • सभी प्रतिभागियों को प्रसस्ति पत्र दिया जाएगा ।
    • फोटोग्राफी केटेगरी में प्रथम पुरस्कार - 10,000 रुपये , द्वितीय पुरस्कार – 8000 रुपये, तृतीय पुरस्कार - 6000 रुपये हैं, एवं 10 प्रतिभागियों को 2000 रुपए सांत्वना पुरस्कार
    • निबंध लेखन में प्रथम पुरस्कार – 5000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार – 4000 रुपये, तृतीय पुरस्कार – 3000 रुपये हैं, एवं 10 प्रतिभागियों को 2000 रुपए सांत्वना पुरस्कार
    • पोस्टर/ड्राइंग में प्रथम पुरस्कार – 5000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार – 4000 रुपये, तृतीय पुरस्कार - 3000 रुपये हैं, एवं 10 प्रतिभागियों को 2000 रुपए सांत्वना पुरस्कार

 

  • विजेताओं का नाम छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के सोशल मीडिया पेज पर 22/05/2021 को घोषित  किया जायेगा