SHUBHAM COMPUTER
Ram Gopal Tiwari Ward, Infront Of SBI Bank, Mungeli – 495334
📞 9039291808
Shubham Computer Mungeli
शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत ऑनलाइन आवेदन 2026-27

Update

9/recent/ticker-posts

शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत ऑनलाइन आवेदन 2026-27

Logo
SHUBHAM COMPUTER
Ram Gopal Tiwari Ward, Infront Of SBI Bank, Mungeli – 495334
📞 9039291808

📚 प्रवेश प्रक्रिया समय-सारणी 2026-27

प्रथम चरण

क्र. कार्य समय
1 स्कूल प्रोफाइल अपडेट 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026
2 नोडल प्राचार्य/DEO सत्यापन 1 जनवरी 2026 से 07 फरवरी 2026
3 छात्र पंजीयन 16 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026
4 नोडल वेरिफिकेशन 16 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026
5 लॉटरी एवं आवंटन 13 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026
6 स्कूल दाखिला 1 मई 2026 से 30 मई 2026
वर्ष 2025-26 शुल्क प्रतिपूर्ति सत्यापन: 25 मई 2026 से 25 जून 2026

द्वितीय चरण

क्र. कार्य समय
1 न्यू स्कूल रजिस्ट्रेशन 08 जून 2026 से 20 जून 2026
2 नोडल प्राचार्य/DEO सत्यापन 08 जून 2026 से 25 जून 2026
3 छात्र पंजीयन 01 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026
4 नोडल वेरिफिकेशन 01 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026
5 लॉटरी एवं आवंटन 27 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026
6 स्कूल दाखिला 03 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026
आवेदन भरते समय निम्नलिखित बिन्दुओं का ध्यान रखें
  1. पता: जिला, विकासखंड चुनने के पश्चात शहरी अथवा ग्रामीण चुनें।
  2. शहरी में: नगरीय निकाय, वार्ड एवं मोहल्ले की जानकारी भरें।
  3. ग्रामीण में: ग्राम पंचायत, गाँव एवं मोहल्ले की जानकारी भरें।
  4. छात्र की जानकारी: छात्र का नाम, जन्म तिथि, लिंग एवं छात्र का आधार नंबर (आधार नंबर अनिवार्य नहीं है)।
  5. पालक की जानकारी: माता-पिता या पालक का नाम, मोबाइल नंबर, जाति (ST/SC/OBC/जनरल) एवं पूर्ण पता भरें।
  6. जन्म प्रमाण पत्र: एएनएम पंजीकृत कार्ड, आंगनवाड़ी कार्ड, अस्पताल जन्म प्रमाण पत्र, या माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित स्व-प्रमाणित जन्मतिथि पत्र।
  7. आवेदक की आयु की गणना: निर्धारित आयु अनुसार आवेदन करें।
  8. पता सत्यापन हेतु: आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, गैस बिल (3 माह से पुराना नहीं), KCC कार्ड, रेंट एग्रीमेंट, मनरेगा जॉब कार्ड, पासपोर्ट, सरपंच/उप-सरपंच/सचिव द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र (ग्रामीण), MLA/MP/तहसीलदार/राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित प्रमाण पत्र।
  9. पहचान सत्यापन हेतु: आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, KCC, राशन कार्ड, पैन कार्ड, मनरेगा कार्ड, पासपोर्ट, राजपत्रित अधिकारी/तहसीलदार द्वारा सत्यापित पहचान, विकलांगता प्रमाण पत्र।
  10. वर्ग हेतु प्रमाण पत्र:
    (I) दुर्बल वर्ग (EWS)
    (A) BPL सूची (ग्रामीण 2002-03, शहरी 2007-08)
    (B) सामाजिक एवं आर्थिक जातिगत जनगणना 2011 पंजीयन क्रमांक
    (C) अंत्योदय कार्ड
    (II) असुविधाग्रस्त वर्ग
    (A) SC
    (B) ST
    (C) दिव्यांग (40% या अधिक – सरकारी अस्पताल प्रमाण पत्र)
    (D) आदिम आदिवासी समूह (तहसीलदार सत्यापित)
    (E) वन निवासी अनुसूचित जाति (वन पट्टा)
    (F) HIV (सरकारी अस्पताल प्रमाण पत्र)
    (G) अनाथ (बाल कल्याण समिति सूची)